{"_id":"69ef64c12751c3ff6a023881","slug":"three-smugglers-arrested-with-smack-roorkee-news-c-5-1-drn1027-956998-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन नशा तस्करों के कब्जे से 32.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रविवार देर शाम कस्बा चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट पुलिस टीम के साथ हरिद्वार बाईपास पर गश्त पर थे। जैसे ही वह भगवानपुर चंदनपुर अंडरपास के पास पहुंचे तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसको पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 26.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। वहीं नारसन चौकी इंचार्ज हेमदत्त भारद्वाज ने लिब्बरहेड़ी के निकट गश्त के दौरान दो युवकों के कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक बरामद की।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि सईद अहमद निवासी कटहेड़ा थाना मंगलौर, मुनीर निवासी महमूदपुर एवं सलमान निवासी त्यागी मस्जिद के पास कलियर को 32.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में चालान कर दिया है।