फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three smugglers arrested with 10 thousand drug pills

Roorkee News: नशे की 10 हजार गोलियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 10 thousand drug pills
Iसोमवार रात रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा, कलियर स्थित मेडिकल स्टोर पर बेचने जा रहे थे
विज्ञापन

I
आरोपियों से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद, पुलिस ने तीनों पर दर्ज किया मुकदमाI
पुलिस ने नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।I
Iगंगनहर कोतवाली पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि दो बाइक पर तीन तस्कर बड़ी मात्रा में नशे की प्रतिबंधित गोलियां बेचने जा रहे हैं। तीनों तेलीवाला के पास नशे की खेप किसी को देंगे। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन के पास साउथ विहार कॉलोनी के तिराहे पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान दो बाइकों पर आ रहे तीन संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से गत्ते की दो पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने पेटियां खोलकर देखीं तो उसमें से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित नशे की ट्रामाडोल गोली बरामद हुई। पुलिस तीनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने नशे की गोली पकड़े जाने की सूचना ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को दी। सूचना पर रात में ही इंस्पेक्टर कोतवाली पहुंची और गोलियाें की जांच की। पेटियों से 50 पैकेट में 10 हजार गोलियां मिलीं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि नशे की गोलियों के साथ वकार खान निवासी मोहल्ला मालियान, मंगलौर रईस अहमद निवासी घासमंडी मोहल्ला किल्ला, मंगलौर और दिलशाद निवासी वार्ड नंबर तीन मोहल्ला किला, लंढौरा को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नशा तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकलियर में मेडिकल स्वामी को देनी थी दवाI
Iतीनों तस्करों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने नशे की गोलियां नितिन नाम के एक शख्स से खरीदी थी। इसके बाद उन्हें यह गोलियां कलियर स्थित नफीस अली के मेडिकल पर सप्लाई करनी थी। नफीस अहमद ने ही उन्हें नितिन के पास भेजा था। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों का नाम भी केस में शामिल किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

I
Iलालच में आकर किया कामI
Iपूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने लालच में आकर यह काम किया है। नितिन से उन्होंने एक पैकेट साढ़े सात सौ रुपये में खरीदा था। इसके बाद वह नफीस को एक पैकेट 1200 रुपये में बेचते। उन्हें एक पैकेट पर 450 रुपये की बचत होती लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article