फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   three person detained as bonded labour in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में तीन लोगों को बंधुआ मजदूर बनाया

Fri, 12 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
करीब तीन माह पहले मजदूरी के लिए छत्तीसगढ़ गए तीन लोगों के नहीं लौटने की शिकायत पुलिस से की गई है। परिजनों ने वहां के कोल्हू पर बंधक बनाए जाने और भेजने वाले ठेकेदार पर मजदूरी हड़पने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हल्का के जमील और उसका बेटा छोटा व भतीजे जलालु पुत्र गनी को करीब तीन महीने पहले भनेडा के कलीम ने कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए छत्तीसगढ़ के जिला विलासपुर के पंडतवाड़ी भेजा था। कलीम तीनों को ट्रेन में बैठाकर लौट आया था। तब से तीनों कोल्हू पर ही काम करते थे। तीनों ने अपने घर वालों को बताया कि उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है। साथ ही उनके साथ मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि कलीम कोल्हू मालिक से एडवांस रुपये लेकर उन्हें वहां फंसा आया है। जमील के पुत्र भूरा ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों को वापस लाए जाने व ठेकेदार कलीम के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश विष्ट के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed