फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three killed in two accidents

दो हादसों में तीन की मौत

Wed, 03 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 03 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

झबरेड़ा/खानपुर। अलग-अलग क्षेत्र में हुई दो दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई है। जबकि चौथा युवक घायल हो गया है। इनमें से  एक दुर्घटना झबरेड़ा क्षेत्र में पुहाना-नारसन मार्ग पर खजूरी गांव के पास हुई। यहां रोडवेज बस की चपेट में आए सहारनपुर निवासी तीन बाइकसवार युवकों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी दुर्घटना खानपुर-दल्लावाला मार्ग पर तुगलपुर गांव के पास हुई। यहां टैंपो की टक्कर से बाइकसवार युवक की मौत हो गई है। दोनों दुर्घटनाओं में चारों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे देहरादून ग्रामीण डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। तभी पुहाना-नारसन बाईपास पर बस अनियंत्रित हो गई और एक बाइक से टकरा गई। बाइकसवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजेश (24) पुत्र महेंद्र और पंकज (23) पुत्र शेखर निवासी जटौल गांव, सहारनपुर के रूप में हुई है। जबकि तीसरा युवक अनुज पुत्र भगत बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज को पहले जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया लेकिन हालत गंभीर होने पर वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों युवक किसी फैक्ट्री में कार्य करते हैं और प्रतिदिन जटौल गांव से आना-जाना करते हैं। बुधवार को भी तीनों फैक्ट्री जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था और तीनों के सिर पर चोटें आई है। दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक और परिचालक फरार हैं। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर डेरियो निवासी कुंवरपाल (35) मंगलवार शाम अपनी रिश्तेदारी में चंद्रपुरी गांव आया हुआ था। देर रात वह वापस जा रहा था। तभी तुगलपुर गांव के पास सामने से आ रहे टैंपो से बाइक की टक्कर हो गई। गंभीर हालत में कुंवरपाल को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार कुंवरपाल ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
खानपुर। डेरियो गांव निवासी कुंवरपाल मंगलवार की शाम घर आने की बात कहकर गया था, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद कुंवरपाल की पत्नी बेसुध है। वह बार-बार उसके आने की रट लगा रही थी। कुंवरपाल के पांच वर्षीय बेटे वंश को तो यह भी नहीं मालूम कि उसके सिर से पिता का साया अब उठ चुका है। कुंवरपाल की तीन बेटियों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed