{"_id":"64e64ae00f5dd7c2b10a6e08","slug":"thousands-stolen-by-breaking-the-lock-of-anganwadi-center-roorkee-news-c-5-1-drn1027-229447-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन
चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा अशोकनगर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। सोमवार रात चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर चोरी कर ली। मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बॉबी कुमारी केंद्र पर पहुंची तो ताले टूटे देखे। उन्होंने केंद्र के अंदर जाकर देखा तो गैस सिलिंडर, चूल्हा, वजन तौल की मशीन और बर्तन आदि गायब थे। वहीं, चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। उधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर चोरी की सूचना दी। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।