{"_id":"665cb009b98bbfd457033706","slug":"thousands-of-rupees-were-swindled-from-women-in-the-name-roorkee-news-c-5-1-drn1030-426819-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कंपनी में जोड़ने के नाम पर महिलाओं से हजारों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कंपनी में जोड़ने के नाम पर महिलाओं से हजारों की ठगी
विज्ञापन
I
IIएक महिला ने कंपनी में जोड़ने केे नाम पर दिया था झांसा
I
I
I
Iबिजनौर के मंडावर की है महिला, पुलिस से कार्रवाई की मांग
I
Iएक निजी कंपनी पर महिलाओं ने 15-15 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में एसडीएम के अलावा पुलिस से भी शिकायत की गई है। एसडीएम ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
I
I
I
Iरविवार को बहादरपुर व दाबकी गांव की आरती, ज्योति देवी, खुशी, सुनीता व पूजा आदि महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लक्सर कस्बे के रायसी रोड मोहल्ले में एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण लेती हैं। वहां पर बिजनौर के मंडावर निवासी एक महिला से उनकी मुलाकात हुई थी। उक्त महिला ने बताया था कि वह स्मार्ट एजुकेशन देने वाली एक कंपनी चलाती है। इसका कार्यालय रायसी रोड पर है।
I
Iवह उसमें काम करेंगी तो हर महीने अच्छी आमदनी होगी। साथ ही बताया था कि उन्हें भी दूसरे लोगों को जानकारी देकर स्मार्ट एजुकेशन से जोड़ना होगा। महिलाओं के मुताबिक उसने पहले तीन सौ रुपये एंट्री फीस ली। उसके बाद 15-15 हजार रुपये जमा करा लिए। साथ ही बताया कि वह अन्य महिलाओं को जोड़कर उनसे भी 15-15 हजार रुपये जमा करवाए। इस पर उन्हें 1500 रुपये कमीशन मिलेगा। इस बीच उन्हें पता चला कि कंपनी फ्राॅड है और वह पहले भी इसी तरह फ्राॅड कर चुकी है। इस पर वह महिला के कार्यालय पहुंची और अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि महिला ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। महिलाओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, महिलाओं ने एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।I