फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands of bigha crops of sugarcane, paddy submerged

गंगा के पानी में समाई किसानों हजारों बीघा जमीन

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Thousands of bigha crops of sugarcane, paddy submerged
खानपुर। दो दिन लगातार बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र की लगभग दस हजार बीघा कृषि भूमि पर खड़ी गन्ने और धान की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं, गंगा के जलस्तर में कभी उतार तो कभी चढ़ाव आने से नदी किनारे बसे ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। तहसील प्रशासन नदियों के जलस्तर पर लगातार निगाह रख रहा है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश के चलते मंगलवार को गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। बुधवार को भी दिनभर बारिश होने से लगातार जलस्तर बढ़ता रहा और दोपहर एक बजे पानी 292.90 मीटर तक पहुंच गया था, जो गंगा के चेतावनी निशान 293 मीटर के काफी करीब है। जलस्तर बढ़ने से गंगा में आई बाढ़ का पानी डुमनपुरी, कलसिया, बालावाली, गिद्धावाली, बादशाहपुर, खानपुर, इदरीशपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कलां, चंद्रपुरी खुर्द और उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला, हिम्मतपुर बेला आदि गांवों की लगभग दस हजार बीघा कृषि भूमि पर खड़ी गन्ने और धान की फसलों में फैल गया है। इसके चलते किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से बारिश थमने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रीय किसान कुशल पाल, मदन सिंह राठी, नफे सिंह, कर्म सिंह, महिपाल सिंह आदि का कहना है कि भले ही गंगा का जलस्तर कम हो गया हो, लेकिन गन्ने, धान और पशुओं के चारे की फसलों में भरा पानी तेज धूप होने के चलते नुकसान पहुंचाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे गंगा का जलस्तर 292.20 मीटर दर्ज किया गया। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना कि तहसील प्रशासन नदियों के जलस्तर पर निगाह रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed