फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands cheated in the name of booking hotel

होटल बुक करने के नाम पर हजारों की ठगी

Tue, 01 Mar 2022 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Thousands cheated in the name of booking hotel
साइबर ठगों ने ठगी करने का ट्रेंड बदल दिया है। अब साइबर ठगों ने होटल बुक कराने के नाम पर ठगी करने का नया तरीका अपनाया है। ऐसा ही एक मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। एक होटल मैनेजर ने होटल बुक कराने के नाम पर हजारों की ठगी की शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि उन्हें एक कार्यक्रम के लिए होटल बुक कराना है। कार्यक्रम में करीब चार सौ लोगों का खाना बनना है। इस पर उन्होंने रजिस्टर में कॉल करने वाले का नाम और पता दर्ज कर लिया। कार्यक्रम की तिथि से दो दिन पहले फिर उस व्यक्ति की कॉल आई और उसने बताया कि कार्यक्रम कैंसल हो गया है। इस पर मैनेजर ने पूरी तैयारी होने की बात कही तो वह पूरा खर्चा देने की बात कहने लगा। साथ ही उसने मोबाइल पर गूगल-पे नंबर मांगा और रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा। साथ ही लिंक खोलकर चेक करने की बात कही। उन्होंने लिंक खोलकर चेक किया तो कुछ नहीं मिला जबकि कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 28 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सावधान! साइबर क्राइम का बदला ट्रेंड, लूट रहे लोग
सख्ती बढ़ने के बाद लिंक और रुपये पहले पेटीएम पर भेज कर रहे ठगी
न ओटीपी नंबर और न ही कार्ड नंबर, फिर भी खाते से निकाल रहे रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। सावधान! साइबर ठगों ने पुलिस की सख्ती के बाद साइबर क्राइम करने का ट्रेंड भी बदल दिया है। नए ट्रेंड से साइबर ठग लोगों के खातों को खाली कर रहे हैं। साइबर ठग ओटीपी नंबर और कार्ड नंबर नहीं पूछ रहे हैं। बस एक लिंक भेजकर खाते से रकम साफ कर रहे हैं। ऐसे कई मामले रुड़की पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। साइबर क्राइम के नए ट्रेंड से पुलिस भी हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- किसी भी तरह के ऑफर और लालच में न आएं।
- अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में न आएं।
- अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें।
- फेसबुक, ट्विटर आईडी का पासवर्ड मजबूत रखें, सरल पासवर्ड न रखें।
- कोई रुपयों की मांग करता है तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें।
- बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं।
- किसी भी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए लिंक को न खोलें।
साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। जागरूकता से ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है। पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार साइबर ठगों पर शिकंजा कस रही है। हाल ही में भगवानपुर पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed