{"_id":"606c9dd28ebc3ec89440e1cf","slug":"this-time-youth-and-children-are-victims-of-infection-roorkee-news-drn3758073152","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार यंगस्ट को टारगेट कर रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार यंगस्ट को टारगेट कर रहा कोरोना
विज्ञापन
जिले में छह दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें खास बात यह है कि इस बार युवा वर्ग संक्रमण की गिरफ्त में ज्यादा आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छह दिनों में 25 से 40 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें 15 फीसदी बुजुर्ग और 13 फीसदी बच्चे और किशोर शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार जिले में एक से छह अप्रैल तक 857 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 5 साल से लेकर 80 वर्ष आयु वर्ग के लोग शामिल हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें 617 यानी करीब 72 फीसदी कोरोना संक्रमित लोग 25 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। 128 यानी 15 फीसदी बुजुर्ग और 111 यानी 13 फीसदी बच्चे और किशोर हैं। स्वास्थ्य विभाग इस बात से चिंता जता रहा है कि इस बार युवा वर्ग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहा है। संवाद
युवाओं की लापरवाही पड़ रही उन पर भारी
रुड़की। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित युवाओं के होने के पीछे उनकी लापरवाही है। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि युवा इस बीमारी को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं हैं। शहर में जो लोग मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उसमें युवा ज्यादा हैं। बुजुर्गों में नियमों को लेकर संजीदगी है। कुछ लोग बच्चों को भी सतर्क कर रहे हैं। शहर में हो रहे समारोहों में शामिल होने वाले युवा अपने घरवालों को संक्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
छह दिनों में कोरोना संक्रमित हुए लोग
महीना हरिद्वार जिले रुड़की क्षेत्र
एक अप्रैल 158 43
दो अप्रैल 122 15
तीन अप्रैल 143 34
चार अप्रैल 104 09
पांच अप्रैल 170 37
छह अप्रैल 160 51