फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves stole oil from transformer in Nandpur village, wires in Panditpuri

Roorkee News: नंदपुर गांव में चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल चुराया, पंडितपुरी में तार

Sun, 15 Feb 2026 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole oil from transformer in Nandpur village, wires in Panditpuri
चोरों ने एक किसान के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर तेल चोरी कर लिया। इससे पूर्व चोरों ने एक किसान के खेत से जा रही हजारों कीमत की मेन लाइन का तार चोरी कर लिया। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार फरवरी की रात को चोरों ने नंदपुर गांव में किसान अनुज कुमार के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से तेल चोरी कर लिया। अगले दिन सुबह किसान के खेत में पहुंचने पर चोरी का पता लगा। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन




वहीं, दूसरे मामले में जेई मनोज कुमार ने ही पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जनवरी की रात को चोरों ने पंडितपुरी गांव निवासी किसान बलराम के खेत में लगे निजी नलकूप पर जा रहा 350 मीटर से अधिक तार चोरी कर लिया। अगले दिन किसान को चोरी का पता चला। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed