फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves spoke in the night, broke two shops

चोरों ने रात में बोला हल्ला, दो दुकानों का तोड़ा गल्ला

Wed, 10 Nov 2021 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves spoke in the night, broke two shops
रुड़की रामपुर रोड स्थित एक ट्रेडर्स की दुकान में हुई चोरी के बाद टूटा हुआ गल्ला दिखाता दुकानदार। - फोटो : ROORKEE
चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों में सेंध लगाकर सामान और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही दुकान के अंदर सामान इधर-उधर फेंक दिया। दुकान स्वामियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। दुकान स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर रोड पर हाजी याकूब की उत्तरांचल आयरन स्टोर के नाम से लोहे की दुकान है। बगल में विकल जैन की विशाल ट्रेडर्स नाम से दुकान है। रोजाना की तरह दोनों दुकान के ताले लगाकर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने पहले स्टोर की खिड़की उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले का लॉक तोड़कर नकदी चोरी कर ली। साथ ही लोहे का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद चोरों ने विकल जैन की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की छत का टिन शेड उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान खुर्द-बुर्द कर दिया। दुकान का गल्ला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। साथ ही कुछ सामान भी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब दोनों ने दुकान खोली तो चोरी का पता चला। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। दुकान स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी। प्रशिक्षु सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed