फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves lock the lock of the house

चोरों ने बंद घर के ताले चटकाए

Tue, 18 Apr 2017 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर Updated Tue, 18 Apr 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
नई बस्ती में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर अलमारी में रखी पांच हजार की नगदी व जेवर आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित शहजाद निवासी मुकर्रबपुर नई बस्ती ने बताया कि वह छह दिन से गढ़मीरपुर अपने बच्चों के साथ ससुराल में शादी में गया हुआ था। सुबह परिजन छत पर कपड़ा फैलाने गए तो छत की जाल में से देखा तो घरों के ताले टूटे पड़े थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने घर में चोरी होने की सूचना दी। उसके बाद गढ़मीरपुर से मुकर्रबपुर नई बस्ती अपने घर आकर देखा तो घर की ऊपर की ममटी का ताला टूटा पड़ा था। छत से चोर घर के अंदर घुसे थे। उसके बाद अंदर कमरे के दरवाजे का ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे पैसे और जेवर गायब थे। पीड़ित शहजाद की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed