{"_id":"68f9247376b98a67f8015006","slug":"thieves-entered-locked-house-and-stole-belongings-roorkee-news-c-5-1-drn1027-817157-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बंद घर में घुसे चोर, सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बंद घर में घुसे चोर, सामान उड़ाया
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने उन्हें चोरी की सूचना दी। पीड़ित परिवार ने बुधवार शाम कोतवाली पहुंचकर चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
रुड़की कोतवाली को रानी देवी निवासी लालकुर्ती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आंखों का इलाज करने के लिए दिल्ली गई हुई थी। घर पर ताला लगा था। उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर के दरवाजे खुले पड़े हैं। बुधवार को घर पहुंचे ताे देखा कि ताले टूटे पड़े हैं और सारा सामान इधर-उधर बिखरा है। घर की जांच में सोने-चांदी के जेवर और 20-25 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी मिला। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई है वह बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंचा था। उन्होंने पुलिस को शिकायत की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।