{"_id":"6788076a2b9af68ef105d33d","slug":"there-was-a-huge-commotion-in-the-police-station-when-the-crowd-came-to-free-the-history-sheeter-roorkee-news-c-5-1-drn1027-595410-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने पहुंची भीड़ का कोतवाली में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने पहुंची भीड़ का कोतवाली में जमकर हंगामा
विज्ञापन
लंढौरा में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां उसे छुड़ाने के लिए पहुंची लोगों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ते हुए देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर कर दिया। इस दौरान महिलाओं समेत कई युवक घायल हो गए। प्रदर्शनकारी अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए कई वाहनों को कब्जे में लिया है।
अब इन वाहनों के आधार पर पुलिस प्रदर्शनकारियों को चिह्नित कर रही है।कस्बा लंढौरा निवासी सुभान मंगलौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। सुभान के पिता नगर पंचायत लंढौरा से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सुभान एनडीपीएस में वांछित चल रहा है। पुलिस कई दिनों से उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी थी। बताया गया है कि बुधवार को वह चुनाव प्रचार कर रहा था और किसी ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस सुभान को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
सुभान की गिरफ्तारी की जानकारी समर्थकों को लगी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया और सभी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के लिए मंगलौर कोतवाली पहुंच गए। थोड़ी देर में ही कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ सुभान को छोड़ने की जिद पर अड़ गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां फटकराते हुए भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ कोतवाली से हटने को तैयार नहीं हुई। जिस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद लोग अपने वाहनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। लाठीचार्ज में महिलाओं समेत कई युवक घायल बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर लाया गया था जिसको छुड़ाने के लिए भीड़ कोतवाली में हंगामा कर रही थी।