फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ...then the explosion occurred due to cylinder bursting in the furnace while reducing the amount of carbon.

Roorkee News: ...तो कार्बन की मात्रा कम करते समय भट्ठी में सिलिंडर फटने से हुआ धमाका

Thu, 21 Sep 2023 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
...then the explosion occurred due to cylinder bursting in the furnace while reducing the amount of carbon.

विज्ञापन
कुछ श्रमिकों ने बताया, शॉकर के आग में डलने से उसका तेल बना विस्फोट का कारण





लोहा बनाने के लिए भट्ठी में कार्बन की मात्रा कम करने के लिए चुंबक की मदद से डाले जा रहे स्क्रैप के साथ विस्फोटक भी चिपककर भट्ठी में पहुंच गया। इससे जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोटक को पांच किलो का गैस सिलिंडर और वाहनों में इस्तेमाल होने वाला शॉकर बताया जा रहा है। हादसे में घायल हुए श्रमिकों का कहना है कि उन्हें भट्ठी सिलिंडर गिरता दिखाई दिया था।

स्टील फैक्टरी में हुए हादसे में 16 श्रमिक बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे के बाद अब कारणों की पड़ताल शुरू हो गई है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रशासनिक टीमें विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल में जुट गई हैं। वहीं हादसे में घायल श्रमिकों का कहना है कि यह धमाका लापरवाही के चलते हुआ है। हादसे के दौरान भट्ठी के पास काम कर रहा भैजाहेड़ी पुरकाजी यूपी जिला मुजफ्फरनगर भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


उसके चाचा विपिन ने बताया कि जिस समय भट्ठी में लोहा तैयार हो गया था तो कार्बन की मात्रा कम करने के लिए चुंबक के जरिए और लोहा डाला जा रहा था। चुंबक में लोहे के साथ एक सिलिंडर भी चिपका दिखाई दिया था। कुछ श्रमिकों ने शोर भी मचाया कि सिलिंडर को मत डाला जाए लेकिन उसे भट्ठी में डाल दिया गया। वहीं एक श्रमिक का कहना था कि लोहे के साथ शॉकर जैसी कोई चीज भी भट्ठी में गिराई गई थी। शॉकर में तेल भी होता है, ऐसे में आग भड़कते ही विस्फोट हो गया होगा। वहीं धमाके को लेकर फॉरेसिक, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम अपने अपने स्तर से गहनता से जांच कर रही हैं लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किन कारणों से हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








यूपी से आई सूचना, स्थानीय पुलिस रही बेखबर



- रात बारह बजे हुए बम धमाके की स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। फैक्टरी प्रबंधन ने भी सीधे पुलिस को कुछ नहीं बताया। अगले दिन सुबह कंट्रोल रूम के जरिए स्थानीय पुलिस को सूचना मिली। ऐसे में स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि घटना के सभी पहुलओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed