{"_id":"57ae136d4f1c1b8e34ee6577","slug":"theives-searched-house-in-broad-daylight-one-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बदमाशों ने खंगाला घर, एक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े बदमाशों ने खंगाला घर, एक पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला के घर में दिनदहाड़े चोरी, एक गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बंद मकान में घुसकर सारा सामान खंगाल डाला। बदमाशों घर में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन जैसे ही बदमाश भागने का प्रयास कर रहे थे तो ऐन उसी वक्त घर की मालकिन आ गई। उसे देखकर बदमाश भागने लगे। एक बदमाश सामान लेकर भाग निकलने में सफल हो गया जबकि दूसरे को महिला ने पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बदमाश को जमकर पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत कृष्णानगर गली नंबर-16 में मेहंदी देवी (35 वर्ष) का मकान है। घर में वह अकेली रहती है। पति की मृत्यु हो चुकी है। वह खानसामे का काम करती है। शुक्रवार दोपहर को जब वह खाना बनाने गई हुई थी तो तभी दो बदमाश उसके घर में घुस आए और पूरे घर को खंगाल डाला। बदमाशों ने नकदी एवं जेवरात को समेट लिया। मेहंदी देवी शाम करीब चार बजे अपने घर पहुंची और जैसे ही वह ताला खोलकर अंदर गई तो सारा सामान बिखरा देखा। उस समय दोनों बदमाश घर के भीतर ही थे। मेहंदी को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन उसने एक बदमाश को दबोचते हुए शोर मचा दिया। दूसरा बदमाश चार किलोग्राम चांदी, पांच तोले सोने के जेवरात एवं 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। इस बीच शोर सुनकर मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाश को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
दो बदमाशों से भिड़ गई अकेली मेहंदी देवी
महिलाएं कितनी बहादुर होती हैं अक्सर इसके उदाहरण सामने आते रहते हैं। शुक्रवार एक बार फिर एक महिला की बहादुरी ने सभी को हैरान कर दिया। मेहंदी देवी अकेले दो बदमाशों के साथ भिड़ गई। यही नहीं उसने एक बदमाश को भी धर दबोचा।
विज्ञापन
घर में चोरी कर रहे बदमाशों को देखकर मेहंदी देवी घबराई नहीं। उसने शोर मचाने के साथ ही बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। एक बदमाश तो मेहंदी देवी की गिरफ्त से छूटकर भाग निकलने में सफल हो गया, लेकिन दूसरा बदमाश खुद को मेहंदी देवी की गिरफ्त से छुड़ा नहीं सका। उसकी इस बहादुरी की वजह से एक बदमाश पकड़ लिया गया। मोहल्ले में हर कोई मेहंदी देवी की हिम्मत और बहादुरी की तारीफ कर रहा है।
दस दिन पहले भी पकड़ा गया था एक चोर
कृष्णानगर में दस दिन पहले भी एक घर में चोरी हुई थी। जिस समय चोर सामान लेकर घर से निकल रहे थे। उसी दौरान घर का स्वामी एवं परचून कारोबारी सतीश कुमार वहां आ गया था। उसने भी एक चोर को पकड़ लिया था जबकि दूसरा चोर भाग निकलने में सफल हो गया था। पकड़े गए चोर को लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया था।