फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Theft was done in the shop to grab the insurance amount

इंश्योरेंस की रकम हड़पने को दुकान में की थी चोरी

Fri, 13 May 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Theft was done in the shop to grab the insurance amount
इंश्योरेंस का पैसा हड़पने के लिए बैटरी की दुकान स्वामी ने परिचित के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने दुकान स्वामी के परिचित को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जबकि पुलिस दुकान स्वामी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिरान कलियर में सोहलपुर मार्ग पर पीपल चौक के पास मुकर्रबपुर निवासी हसरत की न्यू सुपर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। 23 मई की रात को चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर 21 बड़ी बैटरी चोरी कर ली थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। इस दौरान पुलिस को एक कार में चोरी का सामान ले जाने की जानकारी मिली। कार के नंबर के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का आरोपी कार में बैटरी रखकर उन्हें रुड़की बेचने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मेहवड़ पुलिस के पास कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो चोरी की बैटरी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसओ मोहन सिंह भंडारी ने बताया कि चोरी में मुकर्रम निवासी मुकर्रबपुर, पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हसरत उसका परिचित है। हसरत ने कुछ समय पहले दुकान खोलने के लिए बैंक से नौ लाख रुपये का लोन लिया था और नौ लाख का ही इंश्योरेंस करवाया था। हसरत ने उसके साथ मिलकर इंश्योरेंस की धनराशि हड़पने के लिए चोरी की योजना बनाई थी। एसओ ने बताया कि मुकर्रम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हसरत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed