{"_id":"684f0c9fac8a1d28880952d2","slug":"theft-of-cash-and-jewelery-by-breaking-the-lock-of-the-house-roorkee-news-c-5-1-drn1027-716546-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
बदमाशों ने दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
नगर के मोहल्ला बंदरटोल निवासी मुशर्रफ अंसारी फर्नीचर का काम करता है। बताया गया कि फर्नीचर कारोबारी शनिवार को मकान काे ताला लगाकर परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। शाम करीब 4:00 बजे चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया और ताले तोड़कर अलमारी में रखी दो लाख की नकदी व छह लाख कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
शादी समारोह से लौटकर आए तो परिजन मकान के ताले टूटे देख भौचक्के रह गए। कमरों में जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। दिनदहाड़े चोरी की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इंस्पेक्टर चित्रगुप्त ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।