{"_id":"6ab55c79b032a300550edf60","slug":"himani-mehra-became-the-president-and-komal-became-the-secretary-of-the-lekhpal-association-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1074304-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हिमानी मेहरा अध्यक्ष और कोमल बनीं लेखपाल संघ की सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हिमानी मेहरा अध्यक्ष और कोमल बनीं लेखपाल संघ की सचिव
विज्ञापन
उत्तराखंड लेखपाल संघ की जिला हरिद्वार की कड़की शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव तहसील रुड़की के मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित चुनाव में कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद पर हिमानी मेहरा, सचिव पद पर कोमल शर्मा के अलावा संदीप कुमार को प्रथम उपाध्यक्ष पद, अतुल देव को द्वितीय उपाध्यक्ष पद, शिल्पा को कोषाध्यक्ष, कोमल खेड़ा को संगठन मंत्री एवं खिलाफ सिंह बिष्ट को ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संघ के हित में कार्य करने तथा लेखपालों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित स्तर पर उठाने का संकल्प लिया। चुनाव के दौरान मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही लेखपालों की समस्याओं के समाधान और विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से संपादित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।