फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The youths who came to see the film Jawan created a ruckus

Roorkee News: फिल्म जवान देखने पहुंचे युवकों ने किया हंगामा

Sat, 09 Sep 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The youths who came to see the film Jawan created a ruckus
भीड़ को देखते हुए सिनेमा के बाहर तैनात करनी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

फिल्म जवान को देखने के लिए शुक्रवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही भीड़ को देखते हुए सिनेमा घर के पास पुलिस तैनात रही।

फिल्म जवान को देखने के लिए युवकों में शुक्रवार को खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से हरिद्वार रोड पर स्थित आरआर सिनेमा के बाहर दर्शकाें की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। देखते ही देखते ही सिनेमा परिसर और हाईवे पर दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच कुछ युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही जोर-जोर से नारेबाजी शुरू कर दी। किसी ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले युवकों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद युवक वहां से खिसक गए। भीड़ को देखते हुए सिनेमा घर के पास सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई जबकि रात तक पुलिस सिनेमा घर के बाहर गश्त कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed