फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The young man was beaten up after his scooter collided with the girl's scooter

Roorkee News: युवती की स्कूटी में टक्कर लगने के बाद युवक को पीटा

Wed, 04 Feb 2026 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up after his scooter collided with the girl's scooter
भोगपुर गांव के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर के बाद चालकों में कहासुनी हो गई। कुछ की मिनटों में कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। स्कूटी सवार युवती के परिजनों ने बाइक सवार चालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। मामले में घायल के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन




भोगपुर गांव निवासी रणवीर ने तहरीर देकर बताया कि भांजा मिथुन भोगपुर गांव में रहता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मिथुन बाइक से शाहपुर से घर लौट रहा था। इस बीच गांव के पास पहुंचते ही रास्ते में गुजर रही एक स्कूटी सवार युवती से बाइक की टक्कर लग गई।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूटी सवार युवती ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों ने मिथुन की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को मारपीट करने वालों से छुड़वाया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुुंचे युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed