फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The young man's body was found hanging from a tree farm

खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Wed, 21 Dec 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 21 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
एक खेत में शीशम के पेड़ से एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान मिठाई की दुकान के कर्मचारी के रूप में हुई। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि शाहपुर सोहलपुर गांव स्थित एक खेत में शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका है। सूचना पर एसएसआई देवराज शर्मा एवं एसआई भरत सिंह आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। युवक के गले में नाइलोन की रस्सी का फंदा था। मौके पर चप्पल और एक छोटी खाली बोतल पड़ी थी। युवक की जेब से मिले मोबाइल और अन्य कागजातों को देखने पर युवक की शिनाख्त रणवीर सैनी उर्फ अमित सैनी (25 वर्ष) पुत्र ध्यान सिंह निवासी नागल, नजीबाबाद के रुप में हुई। वर्तमान में वह दिल्ली-देहरादून मार्ग पर आवास विकास के समीप स्थित राजभोग दुकान पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि युवक का बड़ा भाई धर्मेंद्र रुड़की में कृष्णानगर में रहता है। उसने युवक की शिनाख्त कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्या आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन



भाई और जीजा से तड़के साढ़े चार बजे की थी बात
 रणवीर सैनी उर्फ अमित सैनी ने बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अपने बड़े भाई धर्मेंद्र सैनी को फोन किया था। जिसमें उसने बहन और जीजा का ख्याल रखने को कहा था। भाई के बाद उसने अपने जीजा से रोते हुए बात की थी। वह परेशान था। लेकिन वह आत्महत्या जैसा कोई कदम उठा लेगा। किसी ने यह सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे अमित ने उसे फोन किया था। फोन पर उसने कहा कि जीजा की तबियत ठीक नहंी है। इसलिए उनका और बहन रीना ख्याल रखना। धर्मेंद्र कहा ठीक है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। धर्मेंद्र ने बताया कि कुछ ही देर बाद उसके जीजा दीपक निवासी सहारनपुर का फोन आया। उन्होंने बताया कि अमित का फोन आया था। वह रो रहा था। तू उसे जाकर देख वह इतना परेशान क्यों है। इस पर धर्मेंद्र ने कहा कि वह जब फैक्ट्री जाएगा तो अमित से मिल लेगा। सुबह छह-सात बजे जब वह उठा तो उसने अमित को कई बाद फोन किया। फोन पर घंटी तो गई, लेकिन उठा नहंी। सुबह साढ़े दस बजे उसने फैक्ट्री से फोन किया। तो फोन उठ गया। लेकिन फोन पर उसका भाई नहंी, बल्कि एक पुलिसकर्मी बोला। जब जाकर उसे पता चला कि उसके भाई ने फांसी लगा ली है।


प्लाट देखने जाना था
 धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भाई अमित सैनी कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। वह कृष्णा नगर में एक प्लाट खरीदना चाहता था। एक प्रॉपर्टी डीलर से भी बात चल रही थी। बुधवार शाम को प्रॉपर्टी डीलर ने बुलाया था। सहारनपुर स्थित एक प्लाट को बेचकर वह प्लाट खरीदना चाह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed