फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The young man first cut his hand with a knife and then shot him in the chest

युवक ने पहले चाकू से काटा हाथ, फिर खुद को मारी गोली

Tue, 08 Mar 2022 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
The young man first cut his hand with a knife and then shot him in the chest
रुड़की में गोली से घायल युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस से सिविल अस्पताल में लाया गया। - फोटो : ROORKEE
एक युवक ने पहले चाकू से हाथ की नसें काटने की कोशिश की, उसके बाद सीने में गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी सुमित पाल (26) पुत्र मूलचंद ने करीब तीन माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह परिवार के साथ हंसी खुशी रह रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन से वह घरेलू कलह के चलते परेशान चल रहा था। मंगलवार को सुमित के दोनों भाई काम पर गए थे जबकि मां-पिता पड़ोस में गए थे। शाम करीब चार बजे सुमित ने पत्नी को चाय बनाने की बात कही। पत्नी चाय बनाने चली गई तो सुमति ने चाकू से हाथ की नसें काटने का प्रयास किया। इसके बाद उसने सीने पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आननफानन में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। कोवताली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने जानकारी दी कि वह कई दिन से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। परिजनों और पत्नी ने उससे परेशानी भी पूछी थी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। सुमित ने 315 बोर के तमंचे से खुद को गोली मारी है। घटनास्थल के पास से ही तमंचा भी बरामद कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed