फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The woman turned out to be dead, the police returned

मृत निकली महिला, वापस लौटी पुलिस

Tue, 18 Oct 2022 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
The woman turned out to be dead, the police returned
एक मामले में जिस महिला को पुलिस गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस लौट आई। लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आंबेडकर कालोनी निवासी कैलाशो देवी पत्नी इसम सिंह के जमीन विवाद में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को उपनिरीक्षक एकता ममर्गाइं महिला को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। वहां महिला के परिजनों ने बताया कि उसकी 15 दिसंबर 2020 को बीमारी के कारण मौत हो गई है। साथ ही परिजनों ने महिला का डेथ सर्टिफिकेट दिया। इसके बाद महिला दरोगा लौट गई। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचे और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गंगनहर कोतवाली में तैनात एसआई नवीन कुमार, सिपाही विनोद और इसरार सोमवार रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह तेलीवाला मुर्गी फार्म तिराहा के पास पहुंचे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और तलाशी ली। तलाशी में एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अतुल निवासी माता वाला बाग पुरानी तहसील, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे इनामी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा निवासी मोहतरम पर संरक्षित पशु काटने के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर दस हजार का इनाम रखा था। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मोहतरम निवासी टांडा भनेड़ा को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed