फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The whole city became water in one and a half hours of rain

डेढ़ घंटे की बारिश में पूरा शहर हो गया पानी-पानी

Wed, 29 Jul 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The whole city became water in one and a half hours of rain
रुड़की में हुई बारिश के कारण अंबर तालाब में हुए जलभराव में फंसे लोग। - फोटो : ROORKEE
डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम प्रशासन के सारे दावों की पोल खोलकर दी। शहरभर की सड़कों पर जलभराव से यातायात थम गया तो घरों और दुकानों में भी पानी घुसने से लोग परेशान हो गए। हालात यह हो गई कि शहर की कई सड़कें तालाब बन र्गइं। सिविल लाइंस समेत तमाम इलाकों में वाहन डूबते नजर आए। मलकपुर समेत तमाम चौराहों पर वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देहात क्षेत्रों में भी बारिश के चलते हुए जलभराव से लोगों केे भारी मुसीबतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस से करीब 11.30 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से नगर निगम के सभी दावों और वादों को धोकर रख दिया। जगह-जगह सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। इमली रोड और अंबर तालाब में सड़कों पर कई फीट पानी भरने के साथ ही कई दुकानों में भी पानी घुस गया। सिविल लाइंस, सलेमपुर चुंगी, नेहरू नगर, मालवीय चौक, अंबर तालाब, कृष्णानगर, सुभाषनगर, पनियाला रोड, अशोकनगर, ढंडेरा, गोलभट्टा, रामनगर समेत तमाम जगहों पर भारी जलभराव से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी। वहीं, लक्सर सुल्तानपुर, झबरेड़ा, मंगलौर, नारसन, पिरान कलियर, भगवानपुर, चुड़ियाला और बुग्गावाला आदि क्षेत्रों में भी जलभराव से लोगों केे दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

--
दिनभर पानी बरसा तो हो जाएगी मुसीबत
शहर में हालात यह है कि चंद घंटे की बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। अभी तक बरसाती सीजन में दिनभर भारी बारिश की आमद नहीं हुई है। यदि ऐसा होता है तो लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ेंगी। शहर में नालों की सफाई के बावजूद हो रहे जलभराव ने नगर निगम प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया है। वहीं, लोगों का कहना है कि समय रहते नालों की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते हैं। इसके चलते हर बरसात में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed