फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The water level of the river dropped, but remain a danger

गंगा का जलस्तर घटा, पर खतरा बरकरार

Sat, 02 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 02 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The water level of the river dropped, but remain a danger
खेतों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : amarujala

शनिवार को गंगा से सटे गांवों के ग्रामीणों ने जलस्तर घटने पर राहत की सांस तो ली पर अभी ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह कम नहीं हुई हैं, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा होने से अधिकारी गंगा का जल स्तर बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। शुक्रवार को गंगा का जल स्तर बढ़ने से अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सचेत कर दिया था ।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को गंगा का जलस्तर 292.85 तक पहुंच गया था। जलस्तर अचानक बढ़ने से लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा था। प्रशासन ने भी गंगा के आसपास के गांव के लोगों को बाढ़ के खतरे से सचेत कर दिया था। शुक्रवार शाम को लक्सर उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी और सीओ देवेंद्र सिंह रावत ने संवेदनशील गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया जिसके चलते गंगा से सटे गांव के लोगों की रात मुश्किल से गुजरी।  
विज्ञापन

शनिवार को गंगा का जलस्तर कम होकर 291 तक आ गया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। यदि अधिकारियों की मानें तो पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा में अभी ओर पानी छोड़ा जा सकता है। जिससे गंगा का जल स्तर बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों पर मंडराता है खतरा 
महाराजपुर खुर्द, महराजपुर कलां, गंगादासपुर, बहादराबाद, शिवपुरी, रणजीतपुर, रामपुर रायघटी, पंडितपुरी, कलसिया, डुमनपुरी, शेरपुर बेला, चंदपुरी खादर, चंदपुरी बांगर, नाईवाला, दल्लेवाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed