फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The wall of the house fell during the digging of the pond

तालाब खुदाई के दौरान गिरी ग्रामीण की दीवार

Mon, 21 Feb 2022 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
The wall of the house fell during the digging of the pond
भगवानपुर क्षेत्र के लव्वा गांव में तालाब की खुदाई के दौरान गिरी एक मकान की दीवार। - फोटो : ROORKEE
तालाब सौंदर्यीकरण के लिए चल रही खोदाई के दौरान पास ही स्थित मकान की दीवार सहित कुछ हिस्सा ढह गया। हादसे में खोदाई का काम कर रहे मजदूर और मकान में रह रहे लोग बाल-बाल बचे। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। वहीं, ग्रामीणों ने मकान मालिक को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

भगवानपुर के लव्वा गांव में सोमवार को केंद्रीय वित्त आयोग के तहत तालाब सौंदर्यीकरण के लिए खोदाई का काम चल रहा था। तालाब के पास ही ग्रामीण शिवराज का मकान है। उन्होंने घर की चहारदीवारी बनाई है। इसी बीच खोदाई करते समय अचानक चहारदीवारी तालाब की ओर गिर गई। इसके साथ घर का कुछ हिस्सा भी ढह गया। किसी तरह मजदूरों ने अपनी जान बचाई। वहीं, मकान मालिक और घर के सदस्य भी हादसे का शिकार होते-होते बचे। सूचना मिलते ही मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर किया। किसी ने मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में हलका लेखपाल रितुराज राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर तालाब और गिरी हुई दीवार की नापतौल की। इस दौरान मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। हलका लेखपाल का कहना है कि एसडीएम के आदेश पर रिपोर्ट बना ली गई है। मुआवजा आदि की एसडीएम स्तर पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed