फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The villagers took out ration from the sealed shop by the team

Roorkee News: टीम ने सील की गई दुकान से ग्रामीणों ने निकलवाया राशन

Mon, 15 Sep 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The villagers took out ration from the sealed shop by the team
सुल्तानपुर। लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार को जांच टीम ने खानपुर ब्रह्मपुर गांव में पहुंचकर राशन डीलर और ग्रामीणों की मौजूदगी में दुकान की सील खोलकर उसमें रखें 32 कट्टे गेहूं, चावल, रागी और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा को राजकीय गोदाम टीकमपुर भिजवा दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानपुर ब्रह्मपुर गांव का राशन डीलर मोहन सिंह लंबे समय से राशन वितरण में धांधली कर रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद 11 सितंबर को तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम गांव पहुंची थी। मौके पर मौजूद अनेक ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी दुकान निरस्त करने की मांग की थी।
विज्ञापन




जांच के दौरान राशन डीलर मौके पर नहीं पहुंचा। टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर दुकान को सील कर दिया था। सोमवार को दोबारा जांच टीम गांव पहुंची और राशन डीलर मोहन सिंह, सचिन कुमार व अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में दुकान की सील खोली गई। इस दौरान दुकान से 14 कट्टे चावल, 17 कट्टे गेहूं, 1 कट्टा रागी और 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया, जिसे राजकीय गोदाम टीकमपुर भेज दिया गया है। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि डीलर को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed