फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The villagers of Giddhawali Derio village demanded

Roorkee News: मुआवजा चेेक में भेदभाव का आरोप, जांच की मांग

Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Giddhawali Derio village demanded

विज्ञापन



ग्रामीणों ने एसडीएम से मुलाकात कर सौंपा एक ज्ञापन

गिद्धावाली डेरियों गांव के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

पिछले दिनों बाढ़ के पानी ने क्षेत्र में भीषण तबाही मचाई थी। इसके बाद से तहसील प्रशासन द्वारा हल्का लेखपालों के माध्यम से सर्वे कराकर ग्रामीणों को मुआवजा दिया जा रहा है। मंगलवार को गिद्धावाली व डेरियों गांव के ग्रामीणों ने लक्सर तहसील पहुंचकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बाढ़ का पानी बहुत से घरों में घुस गया था, इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ था। भेदभाव करते हुए कुछ लोगों को बाढ़ के चेक दिए गए और जो बाढ़ से पीड़ित लोग थे वह इससे वंचित रह गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि फिर से सर्वे कराकर लाभार्थी को लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान सुरेश कुमार, नगीना सिंह, बबलू सिंह, भंवर सिंह, प्रमोद, ज्ञानचंद, उर्मिला, वेदपाल, लोकेश, रफल सिंह, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed