फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   the two group clash in and sabotaged property

दो पक्षों में मारपीट व तोड़फोड़ 

Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
the two group clash in and sabotaged property
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : amarujala

शहर के साकेत मोहल्ले में रविवार शाम पार्क में खेल रहे बच्चों को कुत्ता भौंकने पर विवाद हो गया। बच्चों की पिटाई के बाद उनके परिजनों ने हंगामा करते हुए कार में तोडफ़ोड़ कर दी। बवाल से घबराए पड़ोस के एक बुजुर्ग को हार्टअटैक आ गया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन


साकेत मोहल्ले में कारोबारी प्रदीप रोशियान का कुत्ता नजदीक के पार्क में घूम रहा था। आसपास के बच्चे भी पार्क में खेल रहे थे। इसी बीच कुत्ता भौंकता हुआ बच्चों के पीछे भाग पड़ा। बचने के लिए बच्चों ने कुत्ते पर कुछ फेंक कर मारा। आरोप है कि इस पर प्रदीप रोशियान के बेटे नकुल ने अंकुश व तरुण आदि बच्चों की पिटाई कर दी। इस पर बच्चों के परिजन इकट्ठा होकर प्रदीप रोशियान के घर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। इसी दौरान किसी ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


ज्यादा हो हल्ला होने पर पड़ोस के एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक पड़ गया। आनन फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हार्टअटैक की जानकारी दी। दूसरा पक्ष इसके बाद गंगनहर कोतवाली पहुंच गया। उन्होंनेे बच्चों की पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने हंगामे और गुस्से को देखते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed