फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The then bank manager was also arrested in the fraud of Rs 36 crore

Roorkee News: 36 करोड़ की धोखाधड़ी में तत्कालीन बैंक प्रबंधक भी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
The then bank manager was also arrested in the fraud of Rs 36 crore
Iइकबालपुर मिल में किसानों के नाम पर गलत तरीके से ऋण का मामलाI
विज्ञापन

Iपुलिस ने रविवारदेर शाम की गिरफ्तारी, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
I
Iरविवार को तत्कालीन केन और अकाउंट मैनेजर को भेजा गया था जेलI
Iकिसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इकबालपुर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के तत्कालीन प्रबंधक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अब दो आरोपी फरार चल रहे हैं। इससे पूर्व पुलिस इकबालपुर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर और एकाउंट मैनेजर जेल भेज चुकी है।I
Iझबरेड़ा थाना क्षेत्र में इकबालपुर शुगर मिल में वर्ष 2021 में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। यह पूरा खेल वर्ष 2008 से लेकर 2020 तक चला था। इस मामले में किसानों के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से ऋण लिया गया था। किसानों के पास बैंक की ओर से नोटिस आए तो मामला उजागर हुआ था। इस मामले में इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर पवन ढींगरा और अकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर बारू सिंह रावत और दो अन्य लोगों के खिलाफ 36.50 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसकी जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी। इस मामले में सीबीसीआईडी ने गहनता से जांच की थी। इसके बाद रविवार को इस मामले में पवन ढींगरा और उमेश शर्मा की गिरफ्तारी हुई थी जबकि तत्कालीन बैंक मैनेजर और दो अन्य फरार चल रहे थे। सोमवार को तत्कालीन बैंक प्रबंधक बारू सिंह रावत को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बैंक प्रबंधक कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इन दोनों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article