फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The team reached Landhaura to investigate the government scam and recorded statements

Roorkee News: सरकारी धांधली की जांच करने लंढौरा पहुंची टीम, दर्ज किए बयान

Fri, 03 Apr 2026 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The team reached Landhaura to investigate the government scam and recorded statements
सरकारी योजनाओं में धांधली और अपात्रों को लाभ दिए जाने की शिकायत के बाद कृषि निदेशालय की गठित तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे में पहुंचकर कृषि विभाग कार्यालय में जांच की। टीम ने शिकायतकर्ता और विभागीय कर्मचारियों से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे और चौधरी चरण सिंह ने लंढौरा स्थित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी मोहम्मद ताहिर हसन पर आरोप लगाते हुए कृषि निदेशालय देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों के बजाय अपात्र लोगों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि निदेशालय ने जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम के अध्यक्ष संयुक्त कृषि निदेशक नवीन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी पक्षों से जानकारी एकत्र कर ली गई है और जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर कृषि निदेशालय को भेजी जाएगी। टीम में सहायक निदेशक विनोद शर्मा और लेखाधिकारी हरीश नाथ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed