फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'The soldiers gave their lives to protect the borders'

‘जवानों ने प्राण देकर की सीमाओं की रक्षा’

Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
'The soldiers gave their lives to protect the borders'
रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कालेज में कारगिल दिवस पर एनसीसी कैडेट्सों द्वारा निकाली गई रैली। - फोटो : ROORKEE
कारगिल विजय दिवस पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के अदम्य साहस को याद कर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में वरिष्ठ नागरिकों और भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। हमारे देश के जवान अपने प्राण देकर भी सीमाओं की रक्षा करते हैं, तब जाकर हम लोग चैन की नींद सो पाते हैं। अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि देश के शहीदों का ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता है। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल, पुष्पा, डॉ. केडी धीमान, जंग बहादुर, पप्पू कश्यप, अनिल शर्मा, नवनीत कौशिक, रविंद्र आदि मौजूद रहे। एसएसडीपीसी गर्ल्स पीजी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा ने शौर्य दीवार पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राएं मनीषा डाबर, वृतिका, शालू सैनी, काजल, रेनू पुंडीर, फातिमा दानिश, हिमानी सागर, इस्मत, तबस्सुम ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ कामना जैन, डॉ. अनुपमा गर्ग, डॉ. किरण बाला, डॉ. सीमा राय, डॉ शैली सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व जिला संयोजक इंद्रपाल सिंह ने कहा कि शहीदों में से 74 उत्तराखंड के शामिल थे। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष विजय पाल, प्रदीप पाल, रवि कश्यप, सोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, कारगिल शहीद हरि सिंह थापा को गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा और राष्ट्र सम्मान-मानवाधिकार संगठन ब्यूरो प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने पुष्पमाला अर्पित की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बीएसएम बीएड कॉलेज में ऑनलाइन कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, उपाध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा, एवं निदेशक रजनीश कुमार शर्मा मौजूद थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि कर्नल (रि.) नर सिंह जिंदल का संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह और निदेशक मनोज गोयल ने स्वागत किया। नर सिंह जिंदल ने कारगिल युद्ध के कारणों और विजय प्राप्त करने वाले संस्मरणों पर प्रकाश डाला। वहीं, एनसीसी कैडेटों ने शहर में रैली निकाली। 84 यूके बीएन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कंडारी और बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज की एनसीसी इकाई रैली के माध्यम से कारगिल के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मौके पर एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अजय कौशिक, थर्ड ऑफिसर कमल मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर, प्रमोद शर्मा, अमित कपिल आदि मौजूद रहे।

--
बीईजी में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए
बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) में भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीरों के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कारगिल विजय दिवस ऑपरेशन विजय के सफल समापन के बाद जवानों के साहस, वीरता और बलिदान की याद दिलाता है। कार्यक्रम में बीईजी की 22वीं वर्षगांठ भी मनाई गई। इस दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों की याद में समूह युद्ध स्मारक में एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed