फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The "screenplay" of the ruckus was created in the "enmity"

Roorkee News: सियासत की ''''अदावत'''' में रची थी बवाल की ''''पटकथा''''

Sat, 17 Jun 2023 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The "screenplay" of the ruckus was created in the "enmity"
पुलिस की जांच में हुई पुष्टि, बवाल का मुख्य सूत्रधार निकला योगेश
विज्ञापन




बेलड़ा गांव में बवाल की पटकथा चुनावी हार का बदला लेने के लिए लिखी गई थी। पुलिस की जांच में इसकी पूरी तरह से पुष्टि हो गई है। पुलिस ने बवाल के मामले में जिस योगेश को मुख्य सूत्रधार बताया है वह जिला पंचायत चुनाव लड़ चुका है। उसने अपने प्रतिद्वंद्वी से बदला लेने के लिए ग्रामीणों को उकसाया था। पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बेलड़ा बवाल के पीछे जिसका अनुमान लगाया जा रहा था, वह हकीकत निकला। दरअसल, बेलड़ा के युवक की मौत के बाद सोमवार शाम को गांव में जमकर बवाल हुआ था। बवाल के पीछे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अमर उजाला ने मंगलवार और बुधवार को दोनों अंकों में आशंका जताई थी कि बवाल पूर्वनियोजित है और इसके पीछे चुनावी रंजिश है। अब इस आशंका पर पुलिस ने भी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन




सूत्रों का कहना है कि जांच में सामने आया है कि बवाल के मुख्य सूत्रधार योगेश कुमार ने बसपा के सिंबल पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। उसके सामने ग्राम प्रधान सचिन की महिला रिश्तेदार चुनाव लड़ रही थी। सूत्राें का कहना है कि मतदान वाले दिन भी दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। उस दौरान गैरइरादतन हत्या के आरोपी बने अमन की योगेश से काफी बहस हो गई थी। बाद में चुनावी नतीजे आए तो महिला प्रत्याशी के सामने योगेश को हार का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी से योगेश दूसरे पक्ष से बदला लेने के मौके की तलाश में था। जो मौका उसे रविवार की रात पंकज की मौत को लेकर मिल गया। योगेश ने रात में ही हादसे को हत्या में बदलकर तूल दे दिया और सोमवार को भीड़ को साथ लेकर कोतवाली पहुंचकर हंगामा करा दिया। उसने भीड़ को शाम तक उकसाने का काम किया। भीड़ गांव पहुंची तो उसी के उकसाने पर बवाल कर दिया। पुलिस की जांच में पुष्टि हो चुकी है और कोर्ट में पुलिस इसी को आधार बनाएगी।

20 से अधिक किए चिह्नित

बेलड़ा बवाल में पुलिस की ओर से शनिवार को वीडियो, फोटो और सीसीटीवी कैमरों की मदद से 20 से अधिक लोगों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित करने के बाद पुलिस इनकी तलाश कर रही है। साथ ही इनकी मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed