फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The role of doctors was important in the Corona period

कोरोना काल में डॉक्टरों की भूमिका रही अहम

Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The role of doctors was important in the Corona period
रुड़की। डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉक्टरों को इस दिन की शुभकामनाएं दी गईं और प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों की अहम भूमिका रही है। यही कारण है कि डॉक्टरों को देवदूत के रूप में भी देखा जाता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर में सरकारी और निजी अस्पतालों में डॉक्टरों ने एक-दूसरे को डॉक्टर्स डे की बधाई दी। कुछ डॉक्टरों ने एकत्र होकर केक काटकर इस दिन को यादगार बनाया। वहीं डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने अस्पतालों और क्लीनिकों पर जाकर डॉक्टरों को प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। नगर के विनय विशाल अस्पताल पहुंचकर क्लब अध्यक्ष सुमन अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने स्वयं की परवाह किए बिना कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया। इससे वे स्वयं भी संक्रमित हो गए। इससे कुछ डॉक्टरों की मौत भी हो गई। इससे अलग भी जब भी कोई गंभीर बीमार पड़ता है तो डॉक्टरों को देवदूत के रूप में ही देखा जाता है। कहा कि हर व्यक्ति को डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान डॉ. आईके अरोड़ा, डॉ. सुधीर चौधरी, डॉ. मधुलिका चौधरी, डॉ. अजय भार्गव, डॉ. सुप्रीत, डॉ. चक्षु सिंह, डॉ. विनय गुप्ता, अंकुर सैनी, शिवम सिंघल और खालिद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सचिव कामना सरीन, सोनिया, चांदनी, नीलू धवन, इंदु रावल, संगीता और रजनी पारुथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की टीम को भी किया सम्मानित
बृहस्पतिवार को इनरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने पुरानी तहसील स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर स्टाफ को सम्मानित किया। क्लब सचिव कामना सरीन ने कहा कि कोरोना काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने जान जोखिम में डालकर लोगों के कोरोना सैंपल लिए। इसके अलावा संदिग्ध लोगों के घर-घर जाकर भी सैंपल लिए। वहीं अब टीकाकरण अभियान में भी स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका रही। इस मौके पर सम्मानित होने वालों में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर, एएनएम सबली और पब्लिक हेल्थ मैनेजर गीता जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया सम्मानित
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया। साथ ही सिविल लाइंस स्थित साईं मंदिर पर एक भंडारे का आयोजन किया।
अध्यक्ष डॉ. गोपाल रोहिल्ला ने बताया कि रोटरी क्लब हर वर्ष एक जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन करता है। बृहस्पतिवार को कोरोना महामारी में निरंतर सेवा करते आ रहे डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। क्लब की सचिव रिचा अहलावत ने बताया कि समाज में अकाउंटेंसी द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे शहर के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी क्लब ने सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने क्लब के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश ब्रह्म सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, डीजीसी संजीव कौशल, डॉ. करण सिंह, डॉ. अजय भार्गव, अक्षय प्रताप सिंह, रमन गोगिया, चंदन अनेजा, डॉ. मधुलिका, हिमांशु पुंडीर, डॉ. रमा भार्गव, रवि प्रकाश, डॉ. विकास त्यागी, डॉ. सुधीर चौधरी, मनीषा बत्रा, डॉ. मंजुला, कुसुम शर्मा, रीना गुप्ता, मोहिता गुप्ता, मानिक वाधवा, चिराग ठाकुर, शालिनी प्रकाश, पवित्र अरोड़ा, अर्पित अग्रवाल, अनुग्रह गुप्ता, मानसी गुप्ता, भानु वर्मा, रमेश रावल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed