फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The relatives of both the children are also preparing

Roorkee News: दोनों बच्चों के परिजन भी कर रहे तहरीर देने की तैयारी

Fri, 24 Feb 2023 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
The relatives of both the children are also preparing
अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में दो बच्चों की मौत के मामले में परिजन भी अब कारोबारी व उसके भतीजे के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस अपनी ओर से पहले ही कारोबारी और उसके भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में 20 फरवरी को हुए धमाके में अरमान (16) पुत्र रफीक अहमद निवासी इमली रोड, अदनान (15) पुत्र सगीर अहमद निवासी मच्छी मोहल्ला समेत चार की मौत हो गई थी। दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसके अलावा कारोबारी का भतीजा भी झुलस गया था। मामले में पुलिस ने अपनी ओर से कारोबारी और उसके भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


कारोबारी की हालत बिगड़ने पर मेरठ में भर्ती कराया गया है जबकि भतीजे को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुुलिस की ओर से इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। साथ ही फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले में दोनों बच्चों के परिजनों की ओर से भी तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि अगर तहरीर आती है तो उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी और भतीजे की गिरफ्तारी की मांग
पटाखा फैक्टरी में मारे गए बच्चों के परिजनों ने जल्द ही कारोबारी और उसके भतीजे की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन देते हुए सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं घटना में मृतकों के परिजनों ने शासन प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए जल्द से जल्द की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान मृतक अरमान के पिता की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन गिरफ्तारी करने में देरी कर रहा है इसलिए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed