फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The ramp was not built in a year, forcing a 13-kilometer run

Roorkee News: विद्युत आपूर्ति ठप रहने से 20 हजार लोग परेशान

Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The ramp was not built in a year, forcing a 13-kilometer run
बुधवार रात आंधी में लक्सरी रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ टूटकर मुख्य लाइन पर गिर गए। सीमली में भी मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। करीब 18 घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से नगर के विभिन्न इलाकों में 20 हजार से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारी कर्मचारी दिन भर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन




बुधवार रात को आंधी के साथ बारिश हुई। तूफान में नगर के सीमली और लक्सरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर जा गिरे। लक्सरी रेलवे क्रॉसिंग के पास विशालकाय पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मार्ग पर आवागमन भी बाधित हो गया। इससे नगर के सीमली, मालगोदाम सड़क नई शिवपुरी, लक्सरी, लोको बाजार, मुख्य बाजार, हरिद्वार मार्ग सहित कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने रात के समय आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को निगम ने कुछ इलाकों में आपूर्ति बहाल करने के साथ ही क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य आरंभ किया। शाम के समय जाकर नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीमली में खराब हुआ ट्रांसफार्मर, सौ परिवार बेहाल

बुधवार रात तेज बारिश और आंधी के बीच नगर के सीमली में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। मालगोदाम सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर में भी खराबी आ गई। इससे सीमली और मालगोदाम सड़क इलाकों में सौ से अधिक घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।



स्थानीय निवासियों के जानकारी देने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मालगोदाम सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर को सही कर यहां आपूर्ति बहाल कर दी लेकिन सीमली में खराब हुए ट्रांसफार्मर को देर रात तक सही नहीं किया जा सका। 24 घंटों तक बिजली की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिना बिजली के अंधेरे में रात गुजारी।

सुबह होते-होते लोगों के घरों में इन्वर्टर आदि भी जवाब दे गए। देर रात तक ट्रांसफार्मर बदलकर इलाके की आपूर्ति बहाल किए जाने के प्रयास किए जा रहे थे। स्थानीय निवासी कुलदीप, सुरेंद्र, अनिल, राकेश ने बताया कि विद्युत आपूर्ति नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गृहिणी शिवानी, सविता, वंदना, मीनू ने बताया कि बिजली की करीब 24 घंटों तक बिजली की आपूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा के कामकाज निबटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




मुख्य लाइन पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने के बाद नगर में आपूर्ति बहाल करा दी गई है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाया जा रहा है। रात तक आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। - अमीचंद, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed