फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The quality of rice found in the government food storage is poor

Roorkee News: राजकीय अन्न भंडार में चावल की गुणवत्ता मिली खराब

Fri, 05 Dec 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The quality of rice found in the government food storage is poor
गोदाम में चावल का निरीक्षण करते आरएफसी। स्रोत: स्वयं
देहरादून से पहुंचे आरएफसी अरविंद पांडेय ने शुक्रवार को भगवानपुर स्थित राजकीय अन्न भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक जगह पर रखे चावल खराब मिले। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। पूछताछ के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि जहां से खराब चावल आया था, उन्हें बता दिया गया है। इसके बाद चावल की गुणवत्ता में कमी को देखते हुए आरएफसी ने भंडार में रखे चावल की विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है जो खराब चावल से संबंधित संपूर्ण जांच-पड़ताल करेगी। आरएफसी अरविंद पांडे ने साफ कहा कि चावल की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अन्न भंडार कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed