फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The purse of the woman returning from the market snatched

बाजार से लौट रही महिला का पर्स झपटा

Tue, 08 Nov 2022 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
The purse of the woman returning from the market snatched
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े हाईवे पर एक महिला से उसका पर्स छीन लिया। पर्स में हजारों की नकदी और जेवर रखे थे। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले। पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा चौकी क्षेत्र के गांव नजरपुरा निवासी पुष्पा मंगलवार को मंगलौर बाजार में खरीदारी करने आई थी। महिला घर से ही एक पर्स लेकर चली। पर्स में मंगलसूत्र और सोने के कुछ जेवर रखे थे। जेवर महिला को ठीक कराने थे। पीड़िता का कहना है कि उसके पर्स में 5250 रुपये भी थे। काम निपटा कर वह पैदल-पैदल गांव की ओर जा रही थी। जैसे ही वह हाईवे स्थित रजवाहे के पुल पर पहुंची तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उससे पर्स झपट लिया। महिला ने पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों के संबंध में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई। चौकी प्रभारी मनोज गैरोला का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed