फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The proposal of the budget will be placed in the board meeting

बोर्ड बैठक में रखा जाएगा बजट का प्रस्ताव

Tue, 09 Aug 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
The proposal of the budget will be placed in the board meeting
नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को होगी। इसमें मुख्य रूप से वित्तीय सत्र के लिए बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। इससे पहले दो बार हुई बोर्ड बैठक में पार्षदों ने बजट के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया था। इसके कारण कई विकास कार्यों पर ब्रेक लगा है।
विज्ञापन

24 जून को हुई बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच पार्षदों ने बजट के प्रस्ताव को स्थगित कर दिया था। पार्षदों ने बजट पास हुए बिना ठेकेदारों को भुगतान किए जाने को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। बताया जा रहा है कि इसे लेकर बैठक में हंगामा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर बैठक में कई अन्य विकास कार्य के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। एजेंडे के अनुसार बैठक में गृहकर से संबंधित प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एबीसी सेंटर, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए आउटसोर्स माध्यम से कराए जाने, स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य कराए जाने, पालीथिन पर प्रतिबंध से संबंधित प्रस्ताव, जेसीबी एवं लोड का क्रय किए जाने, ट्रचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण आउटसोर्स के जरिए कराए जाने आदि के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, फिलहाल मेयर गौरव गोयल भाजपा से निष्कासित हैं। ऐसे में यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि इस बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षदों का क्या रुख रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed