{"_id":"587518c94f1c1b577fba8ef4","slug":"the-program-was-closed-on-code-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर बंद कराया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर बंद कराया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रशासन की टीम ने भाजपा की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह को बंद करा दिया। साथ ही आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुरू होते ही एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल प्रशासन एवं पुलिस की टीम के साथ स्कूल पहुंच गए। उन्होंने यहां चल रहे कार्यक्रम को आचार संहिता के खिलाफ बताया। एसडीएम अनिल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम परमिशन के बिना किया जा रहा था। इस पर कार्यक्रम को बंद कराया गया है। उन्होंने बताया कि अब आचार संहिता के उल्लंघन पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने समारोह में पहुंची महिलाओं से जानकारी जुटाई। वहीं कार्यक्रम बंद होने पर समारोह में दूर-दराज से पहुंची महिलाओं ने भी आयोजकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। चुनाव निगरानी टीम के रमेश जोशी, नीरज मेहरा, थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी आदि मौजूद रहे।