{"_id":"6a2c0b347f6cf52b2804c077","slug":"the-prajapati-community-opposed-the-appointments-to-the-mati-kala-board-roorkee-news-c-5-1-drn1027-993675-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रजापति समाज ने माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रजापति समाज ने माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों का किया विरोध
विज्ञापन
प्रजापति जनकल्याण समिति रुड़की की ओर से शुक्रवार को ग्राम उदलहेड़ी में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड में की गई हालिया नियुक्तियों का विरोध जताया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों कर्म सिंह, तेजपाल सिंह, लक्ष्मी चंद, रमेश चंद, अमित प्रजापति, वेद प्रकाश और डॉ. प्रमोद कुमार सहित पांच गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तीन जून को उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत गैर-प्रजापति समाज से संबंधित लोगों को माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किया गया है जिससे समाज में भारी नाराजगी है।
समाज के लोगों ने कहा कि सरकार ने अनुराधा वालिया को उपाध्यक्ष और दो अन्य व्यक्तियों को सदस्य नियुक्त किया है जिसका प्रजापति समाज पुरजोर विरोध कर रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार तत्काल प्रभाव से इन नियुक्तियों को निरस्त नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। वक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में रुड़की विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी और आंदोलन को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में रामगोपाल, प्रभु शरण, विनोद प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, कुंवरपाल सिंह, अनुज कुमार, वेदपाल प्रजापति, राजपाल प्रजापति, सागवाराम, मांगेराम प्रजापति, जुम्मन सिंह प्रजापति, दीपक कुमार, जोगिंदर प्रजापति, राजू प्रजापति आदि मौजूद रहे।