फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The poor of the country have the support of cow: Indresh

देश के गरीबों का सहारा है गाय: इंदरेश

Fri, 05 May 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलियर Updated Fri, 05 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्ग दर्शक इंदरेश कुमार ने कहा कि गाय देश के गरीबों का सहारा है। 126 करोड़ जनसंख्या वाले भारत में करीब 120 करोड़ लोग गाय पर निर्भर हैं। इसलिए गाय बचाने के लिए हिंदू-मुस्लिम दोनों समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार से पिरान कलियर में शुरू हुई मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पहुंचे इंदरेश कुमार ने कहा कि गाय पालन से ही राष्ट्र फिर से विश्व गुरू बन सकेगा। इसलिए इसका पालन घर-घर में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोकशी और तीन तलाक का कहीं कोई जिक्र कुरान में नहीं है। गोकशी से करोड़ों लोगों को जहां दुख होता है, वहीं तीन तलाक के कारण एक करोड़ महिलाएं अत्याचार को सहन कर रही हैं, लेकिन कुछ लोग इस भ्रांति को मुस्लिम समाज में फैलाकर समाज एवं राष्ट्र का विकास बाधित करने का काम कर रहे हैं। इंदरेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तीन तलाक को खत्म कर कानून बनाने एवं गोकशी रोकने समेत कई मुद्दों पर कानून बनाए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन संगठन की ओर से मुस्लिम समाज में अभियान के रूप में चलाए गए कार्यों की समीक्षा की। मौके पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक, मोहम्मद अफजाल, अबूबकार नकवी एवं डा. शाहिद अख्तर, प्रदेश संयोजक डा. सदाकत, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी राव शराफत, संगठन मंत्री गिरीश जुयाल, पश्चिमी यूपी के संगठन मंत्री तुषारकांत, प्रांत संगठन मंत्री अनुराग त्रिपाठी, मोलाना इकबाल, मोलाना सुकमता, मोलाना इकबाल, जिला संयोजक फरद सिद्दीकी, गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शौकीन अंसारी, गढ़वाल सहसंयोजक रईस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दी मंदिर-मस्जिद के लिए ईंट
भाजपा नेता शादाब संस ने अयोध्या प्रकरण को लेकर उपज रहे विवाद को शांति के साथ निपटाने के लिए आरएसएस नेता इंदरेश को दो ईंट दी। उन्होंने बताया कि एक ईंट उन्होंने केसरिया रंग के कपड़े में दी। केसरिया रंग के कपड़े में ईंट इसलिए दी हैं क्योंकि यह रंग शौर्य का प्रतीक होता है। इस ईंट से रामजन्म भूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण होना चाहिए। दूसरी ईंट से बाबर की बजाय अयोध्या में मंदिर के आसपास ही मस्जिद-ए-हिंद बनाई जाए। इस ईंट को सफेद धागे से बांधकर हरे रंग के कपड़े में रखकर दिया। क्योंकि हरा रंग खुशहाली का प्रतीक होता है और सफेद रंग अमन शांति की पहचान है। उन्होंने बताया कि मंच के मार्ग दर्शक इंदरेश कुमार को दोनों ईंट देकर हिंदू-मुस्लिमों को आपस में बैठाकर सुलह से अयोध्या प्रकरण का हल निकालने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पदाधिकारी ले रहे भाग
बैठक में कई मंच के पदाधिकारी ऐसे भी हैं जो विभिन्न राज्यों की सरकारों में कैबिनेट मंत्री स्तर का दायित्व निभा रहे हैं। इनमें राजस्थान सरकार के वक्फ बोर्ड चेयरमैन समेत केंद्रीय हज कमेटी के सदस्य आदि भाग ले रहे हैं, लेकिन यह सभी बिना किसी वीआईपी की तरह न होकर सामान्य कार्यकर्ता की भांति बैठक में भागीदारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed