फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The person who uploaded the photo with pistol arrested

तमंचे संग फोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
The person who uploaded the photo with pistol arrested
तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करना प्रह्लादपुर गांव के युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव निवासी आकाश ने दो दिन पहले तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। वायरल होते-होते यह फोटो पुलिस के पास पहुंच गया। खानपुर एसओ रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी युवक से तमंचा बरामद करने के निर्देश दिए थे। खानपुर एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रह्लादपुर गांव निवासी आकाश कुमार को पकड़कर उससे 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed