फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The patients will not wander in the hospital for operation

अस्पताल में ऑपरेशन के लिए नहीं भटकेंगे मरीज

Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
The patients will not wander in the hospital for operation
सिविल अस्पताल में मरीजों को अब सामान्य ऑपरेशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य निदेशालय ने सर्जन सहित चार डॉक्टरों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। शनिवार से सर्जन ने ओपीडी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल रुड़की में संविदा पर तैनात एक सर्जन सहित सात डॉक्टरों का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो गया था। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ऑपरेशन भी प्रभावित हो रहे थे। सर्जन डॉ. एके लूंबा के न आने से ऑपरेशन बंद हो गए थे। एक मार्च से अभी तक कोई ऑपरेशन नहीं होने के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब यह समस्या खत्म हो गई है, क्योंकि स्वास्थ्य निदेशालय ने चार डॉक्टरों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अभी तीन और डॉक्टरों का कार्यकाल बढ़ाया जाना है। जिन डॉक्टरों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, उनमें डॉ. दीपक पांडेय, ईएमओ डॉ. अनिल नौटियाल, सर्जन डॉ. विवेक लूंबा, एलएमओ डॉ. आयुषी शामिल हैं। सर्जन डॉ. विवेक लूंबा ने शनिवार से ओपीडी भी शुरू कर दी। मुख्य चिकित्सक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सोमवार से ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। जल्द ही अन्य तीन डॉक्टरों का कार्यकाल भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed