फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The nomination exercise to return clarification

स्थिति साफ करने को नामांकन वापसी को कवायद

Mon, 07 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 07 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। टिकट बंटवारे के बाद अब राजनीतिक दल बागियों को मनाने में जुट गए हैं। इसके लिए कांग्रेस की ओर से खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कमान संभाल ली है तो भाजपा, बसपा के प्रदेश स्तरीय नेता लगे हुए हैं। अधिकांश सीटों पर टिकट आवंटन के बाद भी एक ही दल से कई-कई उम्मीदवारों ने पर्चे भर हुए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार करने को लेकर हर सीट पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिससे पार्टी अब एक सीट पर अपने एक ही कार्यकर्ता को मैदान में उतारकर चुनाव प्रचार की स्थिति साफ कर बाजी मारना चाहती है।  

विज्ञापन

जिला पंचायत की एक-एक सीट पर कांग्रेस, भाजपा, बसपा के कई-कई कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन तीनों पार्टियों में से किसी ने भी नामांकन से पहले अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा न करके बीच में और अंतिम समय में की। जिससे अधिकांश कार्यकर्ताओं ने अपना टिकट पक्का मानकर नामांकन कर दिया था। अब यह नामांकन सभी राजनीतिक दलों की गले की फांस बन गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन करने के बाद अधिकृत प्रत्याशियों के साथ ही टिकट नहीं होने वाले कार्यकर्ता भी चुनावी मैदान में बागी होकर ताल ठोक रहे हैं। इससे राजनीतिक दलों की मुसीबत बढ़ हुई हैं, स्थानीय नेताओं के सामने भी चुनाव प्रचार करने की नैया बीच-मझधार में अटकी हुई है। स्थानीय नेताओं की समझ में नहीं आ रहा है कि वह किसका प्रचार करें और किसका न करें, इस संशय को दूर करने के लिए अब कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगे आना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल में वह इसको लेकर बैठक भी करने वाले हैं, भाजपा से प्रदेशाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और बसपा से प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार पार्टी विरोध में खड़े होकर चुनाव लड़ने वालों के बीच में जाकर उन्हें मनाने के लिए लग गए हैं। लेकिन, पार्टियों को नामांकन वापस कराने में कितनी सफल होती हैं, इसका परिणाम दस दिसंबर को नामांकन वापसी के दिन ही पता लगा पाएगा।



इन सीटों पर कई-कई नामांकन
भाजपा की ओर से ढंडेरा सीट से विकास पाल को टिकट मिला हुआ है, लेकिन यहां से रवि राणा, जितेंद्र नेगी, बिजेंद्र हेमदान, विरेंद्र राणा, संजय पाल मैदान में है, मोहनपुरा मोहम्मदपुर से ब्रजेश त्यागी को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है तो देवराज पाल, बंशीपाल, प्रदीप पाल, राकेश चौधरी, संजय चौधरी भी लड़ रहे हैं। बालेकी युसूफपुर से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी गजेंद्र चौधरी पार्टी के अलावा अमन त्यागी, महानंद ने नामांकन किया हुआ है। इसके अलावा मानकपुर आदमपुर सीट से कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन यहां से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के कट्टर समर्थक माने जाने वाले डीसीबी के चेयरमैन सुशील चौधरी की पत्नी बबली चौधरी ने भी नामांकन किया हुआ है। कांग्रेस की ओर से ही बालेकी युसूफपुर सीट से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया हुआ है। यहां बसपा से अधिकृत रूप से सुलेमान त्यागी तो लोकेंद्र ने बागी होकर पर्चा भरा हुआ है। ऐसा ही परेशानी पार्टियों के लिए अधिकांश सीटों पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed