फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The newly appointed Administrator and CDO Haridwar Prateek

Roorkee News: दिनभर गूंजते रहे भारत माता की जय के नारे

Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The newly appointed Administrator and CDO Haridwar Prateek
विज्ञापन




बीटी गंज रुड़की में आयोजित शहर के सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीडीओ ने फहराया तिरंगा

शहर से लेकर कस्बे और देहात में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस



स्वतंत्रता दिवस पर बीटी गंज रुड़की में आयोजित शहर के सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में निगम के नवनियुक्त प्रशासक एवं सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व उन शहीदों की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश को गुलामी की जंजीर से मुक्ति दिलाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

बीटी गंज में आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण के सीडीओ ने पर्यावरण मित्रों एवं सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, वरिष्ठ वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार, सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता व संजय कुमार, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, सावित्री मंगला, नवीन जैन एडवोकेट, अरविंद कश्यप, नितिन सिंघल, पार्षद वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। कवि सैयद नफीस उल हसन ने अपनी रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन




दूसरी ओर ग्रीनवे पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक अशोक चौहान और प्रधानाचार्या माला चौहान ने ध्वजारोहण किया। सोलानीपुरम स्थित बालाजी कोचिंग एकेडमी संचालिका कनिका गुप्ता ने स्टाफ के साथ तिरंगा फहराया। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी और आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से सत्यनारायण धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज, सुसाना मैथोडिस्ट गर्ल्स बीएड कॉलेज में प्रबंधिका मिस जे सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव, बीएड. प्राचार्या डॉ. उन्नति विश्नोई ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, त्यागी कल्याण एवं विकास समिति की ओर से बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी की प्रतिमा स्थल पर कमांडर सुरेश चंद त्यागी, अध्यक्ष डाॅ. राकेश त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी प्रधान ने ध्वजारोहण किया। बीएसएम इंटर कॉलेज में संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट मनोहर लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। रोटरी क्लब रुड़की द्वारा कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, क्लब के पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन, अध्यक्ष एडवोकेट अशोक अरोड़ा, मुख्य नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, रोटरी आईसीसी अध्यक्ष पूजा नंदा, ईश्वर लाल शास्त्री, रोटेरियन वीके जैन , राजेश चंद्रा, वंदना मोहन, अलका मित्तल, नवीन बंसल, प्रदीप परुथी आदि उपस्थित रहे।




भाव्यार्थ वेलफेयर आर्गनाइजेशन ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। संस्था अध्यक्ष अचल चौधरी, महासचिव प्रमोद वर्मा एवं राधा शर्मा ने विचार रखे। आईआईटी रुड़की ने जेम्स थॉमसन बिल्डिंग के सामने समारोहआयोजित किया। निदेशक प्रो. केके पंत ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण कर ध्वजारोहण किया। निदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्र को गौरव और देशभक्ति के रंगों से रंगे कैनवास में बदल देता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed