फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The new face of the party in Kaliyar

कलियर में भाजपा का नया चेहरा

Tue, 17 Jan 2017 01:02 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 17 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन

पिरान कलियर। भाजपा ने कलियर सीट से नए चेहरे जयभगवान सैनी पर दांव खेला है। इस सीट पर पार्टी जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी समेत दर्जनभर कद्दावर नेता दावेदारी कर रहे थे।

विज्ञापन


वर्ष 2012 के परिसीमन के बाद नई बनी पिरान कलियर सीट से भाजपा के टिकट पर श्यामवीर सैनी चुनाव लड़े थे लेकिन, वह तीसरे नंबर पर सिमट कर रहे गए थे। इस बार भी श्यामवीर सैनी और पार्टी जिलाध्यक्ष डा. कल्पना सैनी, प्रेमचंद सैनी, कुशलपाल सैनी, आदित्यराज सैनी, डा. अंकित आर्य समेत दर्जनभर स्थानीय बड़े नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन, इन सबको पछाड़ते हुए जयभगवान सैनी ने बाजी मार ली। पार्टी की ओर से मानूबांस निवासी जयभगवान सैनी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


जयभगवान सैनी 2007 में प्रधान रहे और 2011 में सोहलपुर सिकरोढ़ा सीट से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। बीते पंचायत चुनाव में भी जयभगवान सैनी फिर से इसी सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े, लेकिन इस बार वह चुनाव हार गए, पूर्व विधायक शहजाद के भाई सत्तार ने उन्हें पटखनी दी लेकिन अब भाजपा ने जयभगवान सैनी को विधानसभा चुनाव के लिए अपना चेहरा बनाया है। आरएसएस कार्यकर्ता रहे जयभगवान सैनी का कहना है कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उस पर खरा उतरने के लिए जीजान लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed