फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The new blood bank of civil hospital will be shifted to a new building in the new year

Roorkee News: नए साल में नए भवन में शिफ्ट होगा सिविल अस्पताल का नया ब्लड बैंक

Tue, 31 Dec 2024 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
The new blood bank of civil hospital will be shifted to a new building in the new year
I
विज्ञापन

IIएक ही छत के नीचे मिलेंगी तमाम सुविधाएं, क्षमता भी बढ़ जाएगी तीन गुना
I
I

I
Iअभी तीन यूनिट है क्षमता, जगह कम होने से नई मशीन का नहीं हो रहा प्रयोग
I
I नए साल पर सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक पुराने भवन से नए भवन में शिफ्ट होगा। इसके बाद एक ही भवन में ब्लड संबंधित सभी कामकाज होंगे। इसके अलावा ब्लड बैंक की क्षमता भी तीन गुना हो जाएगी। ऐसे में ब्लड बैंक से ब्लड लेने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
I
I
I
Iवैसे तो सिविल अस्पताल में अलग से ब्लड बैंक का भवन है लेकिन यह भवन बहुत छोटा है। कम जगह होने के चलते यहां पर आधुनिक मशीनें होने के बावजूद उनका पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड बैंक को अपडेट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अस्पताल परिसर के पीछे खाली पड़ी जमीन में ब्लड बैंक के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया था।
विज्ञापन

I
Iहालांकि, यह ब्लड बैंक 2024 में शुरू होना था लेकिन काम समय पर नहीं हुआ और ब्लड बैंक नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया था। अब भवन निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में नए साल में नए भवन में ब्लड बैंक शिफ्ट हो जाएगा। ऐसे में जरूरतमंदों को ब्लड बैंक का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्हें इधर-उधर की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iये होंगी सुविधाएं-
I
Iनए ब्लड बैंक भवन में एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसमें ड्यूटी रूम, रिसेप्शन, स्टाफ रूम, वेटिंग रूम, शौचालय, कैश काउंटर और सामान रखने के लिए गोदाम आदि की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पुराने ब्लड बैंक की क्षमता करीब तीन सौ यूनिट है। नए ब्लड बैंक की क्षमता एक हजार यूनिट हो जाएगी।

I
I
I
Iनए साल में नए भवन में ब्लड बैंक को शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए ब्लड की क्षमता भी बढ़ाकर एक हजार यूनिट रखी गई है। ऐसे में जरूरतमंदों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।- डॉ. संजय कंसल, सीएमएस, सिविल अस्पताल, रुड़कीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article