फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The name of Shaheed Raja Vijay Singh will be recorded in the syllabus

शहीद राजा विजय सिंह का नाम दर्ज होगा पाठ्यक्रम में

Fri, 17 Dec 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
The name of Shaheed Raja Vijay Singh will be recorded in the syllabus
झबरेड़ा में विधायक देशराज कर्णवाल का स्वागत करते गुर्जर समाज के लोग। - फोटो : ROORKEE
विधायक देशराज कर्णवाल के विधानसभा में गुर्जर राजा विजय सिंह का नाम पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल पर गुर्जर समाज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भारत में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहली क्रांति का बिगुल कुंजा बहादुरपुर गांव से बजा था।
विज्ञापन

विधायक कर्णवाल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस पर मुहर लगाकर राजा विजय सिंह, उनके एक सेनापति कल्याण सिंह और 152 सैनिकों को इतिहास में दर्ज करा सच्ची श्रद्धांजलि देगी। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज के क्रांतिकारी का नाम पाठ्यक्रम में शामिल करने के प्रयास को लेकर विधायक बधाई के पात्र हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. सुरेश ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई मंगल पांडे ने मेरठ से नहीं बल्कि 1822 में कुंजा बहादुरपुर से राजा विजय सिंह व उनके सेनापति कल्याण सिंह ने शुरू की थी। इस दौरान प्रधान बबलू, अनीश गौड़, बिरम सिंह, डॉ. जोध सिंह, राजवीर सिंह, ऋषिपाल, राजू, राजपाल, राजकुमार व अनिल कुमार, विधायक प्रतिनिधि वैजयंती माला, रणवीर चौधर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed